इन पदों हेतु कुल 14852 आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा को अंतिम तिथि 21 जुलाई 2020 तक प्राप्त हुआ, जिसमें व्याख्याता पद हेतु हिन्दी के 904, संस्कृत 618, गणित के अंग्रेजी माध्यम के 35 एवं हिन्दी माध्यम के 52 कुल 117, अंग्रेजी के अंगे्रजी माध्यम 110 एवं हिन्दी माध्यम के 219 तथा 02 हिन्दी माध्यम के प्रतिनियुक्ति कुल 331, जीव विज्ञान अंग्रेजी माध्यम के 54, हिन्दी माध्यम 76, कुल 130, सामाजिक अध्ययन अंग्रेजी माध्यम के 22 हिन्दी माध्यम के 44 कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद हेतु अंग्रेजी माध्यम के 79 हिन्दी माध्यम के 107 कुल 186, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला हेतु अंग्रेजी माध्यम के 87 हिन्दी माध्यम 86 कुल 173, सहायक षिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम के 46 हिन्दी माध्यम के 66 कुल 112, विज्ञान अंगे्रजी माध्यम 188 हिन्दी माध्यम 293 कुल 481, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत हिन्दी माध्यम के 326, अंग्रेजी हेतु अंग्रेजी माध्यम के 19 हिन्दी माध्यम 121 कुल 140, गणित अंग्रेजी माध्यम के 28 हिन्दी माध्यम के 92 कुल 120, विज्ञान अंग्रेजी माध्यम के 40 हिन्दी माध्यम के 108 कुल 148, व्यायाम शिक्षक अंग्रेजी माध्यम के 28 हिन्दी माध्यम के 270 कुल 298, ग्रंथपाल अंग्रेजी माध्यम के 72 हिन्दी माध्यम के 721 कुल 763, कम्प्यूटर शिक्षक अंग्र्रेजी माध्यम के 698 हिन्दी माध्यम के 563 कुल 1261, प्रयोग शाला सहायक अंग्रेजी माध्यम के 381 हिन्दी माध्यम के 2160 कुल 2541 आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदन पत्रों को कम्प्यूटर में पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत व्याख्याता, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, प्रयोगशाला एवं ग्रंथपाल आदि पदो की दावा आपत्ति सूची जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https://bemetara.gov.in मंे अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी द्वारा शासकीय वेबसाईटट https://bemetara.gov.in  से दावा आपत्ति सूची डाउनलोड कर देखा जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी के नाम, योग्यता, हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम आदि में कोई त्रुटि हो तो कार्यालयीन समय में कार्यालयीन दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के स्थापना कक्ष में 07 सितम्बर 2020 तक प्रमाणित दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है, निर्धारित तिथि के पश्चात् दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा।