सुकमा। सुकमा जिले में कल हुई मुठभेड़ में मारे गए बारह माओवादियों की पहचान कर ली गई है। इनमें पांच महिला माओवादी भी शामिल हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मारे गए माओवादियों में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का और कोंटा एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश भी शामिल हैं। सभी माओवादियों पर कुल साठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। ये माओवादी शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश में शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से एके-फोर्टी सेवन रायफल, एसएलआर, इंसास, बीएलजी लॉन्चर और बारह बोर की बंदूक सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की गई है।
सुकमा जिले में कल हुई मुठभेड़ में मारे गए 12 माओवादियों की हुई पहचान
