मोटरसाइकिल और कार भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत

बेमेतरा/ बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे बेमेतरा से कवर्धा नेशनल हाईवे में ग्राम बेतर और ओड़िया के बीच स्विफ्ट कार एवं मोटरसाइकिल के जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से मौके पर ही पिता और पुत्र की मौत हो गई सड़क दुर्घटना के बाद मौके का फायदा उठाते हुए कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया सड़क किनारे आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने घटना के संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी खण्डसरा को सूचना दी मौके पर खण्डसरा पुलिस चौकी प्रभारी पी एल बंजारे पहुंचकर मोटरसाइकिल में सवार रहे पिता एवमं पुत्र के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी पीएल बंजारे ने बताया कि थाना थानखमरिया अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरूद निवासी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एजे 1452 बजाजा प्लेटिना के चालक जितेंद्र पिता रामलाल चंद्राकर 32 साल एवं रामलाल पिता बहादुर चंद्राकर 65 साल दोनों पिता एवमं पुत्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर जितेंद्र के ससुराल ग्राम जाता में अपने बुजुर्ग बीमार सास को देखने जा रहे थे इसी दरमियान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित स्विफ्ट कार सीजी 07 एमबी 0010 के चालक ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया और कार की चपेट में आते ही मौके पर ही मोटरसाइकिल में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल और कार की जबरदस्त भिड़ंत से मोटरसाइकिल में सवार पिता-पुत्र दाएं दाएं सड़क किनारे छिटक गए।

कोरोना जांच के बाद हुआ पीएम,

सड़क दुर्घटना में मौत हुए पिता पुत्र के शव का पीएम जिला अस्पताल करने के पहले मृतकों की कोरोना टेस्ट की गई तत्पश्चात शव का पोस्टमार्टम हुआ खण्डसरा पुलिस चौकी प्रभारी पीएल बंजारे ने बताया कि शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply