*रायपुर जिले से सर्वाधिक 5 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए*
रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-एसआईआर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया । राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत प्रदेश में 1,84,95,920 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त हुए। वहीं, 6,42,234 मतदाता मृत पाए गए। 19,13,540 मतदाता स्थानांतरित और अनुपस्थित पाए गए। साथ ही 1,79,043 मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर पाया गया। इस तरह पिछली मतदाता सूची जिसमें 2,12,30,737 मतदाता थे, की तुलना में प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 27 लाख 34 हजार मतदाताओं के नाम नहीं है।
ड्राफ्ट मतदाता सूची से संबधित दावा-आपत्ति 23 दिसंबर से लेकर 22 जनवरी तक लिए जाएंगे। सुनवाई और सत्यापन 14 जनवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे अपना नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में देखें और यदि कोई शिकायत हो तो वे दावा-आपत्ति निर्धारित समय में कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम आगे भी जारी रहेगा।
*रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित*
एसआईआर अभियान के पहले चरण में सबसे अधिक असर रायपुर जिले में देखने को मिला है। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 लाख 11 हजार 136 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इनमें 23,180 मतदाता अनट्रेसेबल या लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए। 3,87,330 मतदाता ऐसे थे जो अपना निवास स्थान बदल चुके हैं, 14,311 नाम पहले से ही अन्य स्थानों पर दर्ज (डुप्लिकेट) थे,
