नगरपालिका टीम ने इस बार भक्ति के साथ प्रतिमा विसर्जन अमोरा घाट में किया

बेमेतरा/ मंगलवार को सादगी पूर्वक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया खास बात है कि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की बैंड बाजा डीजे का शोरगुल नहीं रहा गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ भक्तों ने गणपति को विदाई दी बेमेतरा शहर में इस बार किसी प्रकार की धूमधाम से पंडालों में गणेश नहीं रखी गई थी ज्यादातर अपने घरों में ही गणेश भगवान को स्थापित कर पूजन पाठ किया गया और मंगलवार अनंत चतुर्दशी के हवन के उपरांत सादगी पूर्वक गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया जिसके तहत नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा कोई भी भक्त अपने गणेश को विसर्जन के लिए अमोरा घाट नहीं ले जा पा रहे थे उसके लिए पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास पंडाल बनाया गया था जिसमें कई घरों के गणेश भगवान लाकर गणेश प्रतिमाओं को एकत्र कर सहसम्मान नगरपालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी राजस्व निरीक्षक रवि श्रीवास्तव राजस्व उपनिरीक्षक विनीत ठाकुर अशोक ठाकुर भगवान सिंह अधिकारी कर्मचारी उसे एकत्र करने में लगे हुए थे और शाम को अमोरा घाट ले जाकर पूजन पाठ कर विसर्जन किया गया कई घरों में स्थापित प्रतिमाओं को घरों में ही बाल्टी व्टब या गड्ढा खुदाई कर पानी भरा गया और विसर्जन कर विदाई दी गई नगर पालिका द्वारा मंगलवार बुधवार दो दिवस के लिए पंडाल लगाया गया है इसमें अमरों घाट नहीं ले जा पाने वाले सुबह से शाम 4:00 बजे तक लाकर छोड़ने का शहर में मुनादी कराया गया और कर्मचारियों के लिए आदेशात्मक निर्देशित किया गया हैl

Leave a Reply