रायपुर। राजधानी रायपुर में आंवला नवमी का पर्व शुक्रवार को भी मनाया गया। मीडिया सिटी में महिलाओं ने आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आंवला नवमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही गीत-संगीत के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीता गोस्वामी, सविता सिंग, मंजू वर्मा, हेमलता सिन्हा, शकुंतला तिवारी, प्रभा पांडे, चंद्रकला देवांगन और कविता वैद्य उपस्थित थीं। गौरतलब है कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसी मान्यता है कि आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने और आंवला फल का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
मीडिया सिटी में मनाया गया आंवला नवमी का पर्व
