मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा समेत 3 को कैबिनेट और 1 को राज्य मंत्री का दर्जा

रायपुर।  धनतेरस के दिन आज राज्य सरकार ने चार और आयोग मंडल के अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है, जिसमें मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा समेत 3 को कैबिनेट का और 1 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिंहा और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल शामिल हैं।  इनके अलावा युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य मंत्री का दर्जा दिया  गया है।