रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के प्रभार जिलों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। सरकार ने नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए आदेश जारी किया हैं। इसके तहत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों का प्रभार बदल गया है। जारी आदेश के मुताबिक उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव जिले का प्रभार सौंपा गया है। राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा मरवाही (जीपीएम) जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। जीपीएम अपेक्षाकृत नया जिला है और यहां बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का फोकस है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर- रामानुजगंज की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी मंत्रियों को महीने में कम से कम एक बार अपने जिले का दौरा करने और योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
साय कैबिनेट के नए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया, खुशवंत को सक्ति, गजेंद्र को राजनांदगांव और राजेश अग्रवाल को जीपीएम की जिम्मेदारी, विजय शर्मा को 3 जिलों का प्रभार
