डाॅक्टर आदिले की छुट्टी

रायपुर। भ्रष्टाचार और दुष्कर्म सहित कई विवादों से घिरे चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएल आदिले की छुट्टी हो गयी है। राज्य सरकार ने उन्हंे डीएमई के पद से हटा दिया है। कई गंभीर आरोपों में घिरे आदिले का संविदा नहीं बढ़ाने का भी आदेश दे दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से ये कार्रवाई की गयी है।
जानकारी के मुताबिक डाॅ. आदिले अभी संविदा में थे और डीएमई की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सितंबर तक उनका कार्यकाल था, लेकिन अब उनका संविदा आगे नहीं बढ़ाया जायेगा। जानकारी के मुताबिक डीन रहते भ्रष्टाचार का भी उन पर गंभीर आरोप लगा था। 95 लाख रुपये की खरीदी उन्होंने अपने बेटे के फर्म से करवाई थी, इस मामले की भी शिकायत हुई थी।
हालांकि, इसी बीच डॉ. आदिले पर डीकेएस अस्पताल की एक महिला काऊंसलर ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था। 6 जनवरी 2018 को महिला ने शंकर नगर स्थित डॉ आदिले के मकान में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। दुष्कर्म की शिकायत के बाद से ही डॉ आदिले की मुश्किलें बढ़ गयी थी। हालांकि फिलहाल जो कार्रवाई की गयी है, वो उनके खिलाफ पूर्व में लगे गबन के मामले में की गयी है।

Leave a Reply