दुर्ग । जिला दुर्ग में आज कोरोना बम फटने से आंकड़ा डेढ़ सौ पार करते हुए 158 तक पहुंच गया है। साथ ही दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो चुका है।
जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिले में 158 कोरोना संक्रमित मिले हैं । 1 दिन में इतनी अधिक संख्या में मरीज मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है । इसके अलावा दो संक्रमित मरीजों की सेक्टर 9 अस्पताल में मौत हुई है। एक पुरुष 41 वर्ष गिरधारी नगर दुर्ग से है। जबकि 75 वर्षीय वृद्ध महिला पदमनाभपुर दुर्ग से है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है। जिले से मिले संक्रमित मरीजों मेंजिसमें सेक्टर 2 के एक ही परिवार के छह सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें एक पुरुष व पांच महिलाएं, सेक्टर 2 से ही एक ही परिवार के दो सदस्य जिसमें 1 पुरुष व एक महिला , सेक्टर 4 सड़क 16 एवं खुर्सीपार मिनी स्टेडियम के पास से एक ही परिवार के चार-चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं । जिसमें 2 महिला एवं दो पुरुष हैं। अन्य संक्रमित मरीजों में बोड़ेगांव शांतिपारा से एक पुरुष ,वार्ड 43 सागर चौक स्टेशन मरोदा भिलाई से एक पुरुष, सीआईएसफ भिलाई से एक पुरुष, प्रेम सागर चौक दुर्ग से एक पुरुष, वार्ड 9 कुम्हारी से दो पुरुष, मरोदा सेक्टर से एक पुरुष, पदुम नगर भिलाई 3 से एक महिला एक ,पुरुष ,सेक्टर 6 भिलाई से दो पुरुष ,पुरानी भिलाई से एक पुरुष, पंचशील नगर दुर्ग से दो पुरुष, एक महिला रूआबांधा सेक्टर भिलाई से ,एक पुरुष पदुम नगर भिलाई 3 से ,पांच पुरुष शंकर नगर दुर्ग से, एक पुरुष पोलसाय पारा दुर्ग से, एक महिला इनकम टैक्स कॉलोनी सेक्टर 6 भिलाई से, एक पुरुष आदिवासी नगर छावनी से ,एक पुरुष स्पर्श हॉस्पिटल के पास से, एक पुरुष कैंप 1 भिलाई से ,एक पुरुष ग्राम कोडिया से ,एक महिला व एक पुरुष बाबा सिंह नगर से ,एक पुरुष कोरेटी सोमनी से , एक पुरुष महावीर कॉलोनी दुर्ग से ,एक पुरुष डबरा पारा भिलाई 3 से, एक पुरुष प्रगति नगर कैंप एक से, एक पुरुष सुंदर नगर कोहका से ,एक पुरुष भिलाई से, एक पुरुष नगर निगम भिलाई चरोदा के सामने ,एक पुरुष भिलाई से, एक महिला घासीदास नगर भिलाई से एक पुरुष, मिनी स्टेडियम खुर्सीपार से एक ही परिवार के 4 सदस्य जिसमें 3 पुरुष एक महिला, बठेना पाटन से एक महिला खेदा मारा जामुल पालिका से, दो पुरुष कृष्णा नगर मिनीमाता चौक भिलाई से ,एक पुरुष कैंप एक अंबेडकर नगर भिलाई से, एक महिला श्रमिक नगर छावनी से, एक पुरुष तीन दर्शन मंदिर सुपेला से ,एक पुरुष कैंप दो लिंक रोड से ,एक महिला कैंप दो मिलन चौक से ,एक पुरुष राजीव नगर लक्ष्मी चौक से, एक पुरुष संतोषी पारा जागृति चौक वार्ड 25 कैंप दो से ,एक पुरुष वार्ड 42 नेवाई से ,एक महिला तकिया पारा दुर्ग से, एक महिला शंकर नगर दुर्ग वार्ड 11 से ,एक पुरुष पंचशील नगर दुर्ग से ,एक महिला सिकोला बस्ती वार्ड 16 दुर्ग से ,एक महिला एक पुरुष ज्ञान नगर दुर्ग वार्ड 3 से, एक पुरुष गिरधारी नगर वार्ड 19 दुर्ग से, एक महिला मनीष कॉलोनी वार्ड 53 दुर्ग से ,एक पुरुष राजीव नगर वार्ड दो दुर्ग से ,एक महिला एमआईजी हुडको भिलाई से ,एक महिला जूही अपार्टमेंट दुर्ग से एक महिला संक्रमित मिली है । अन्य मरीज शहर के कई स्थानों से मिले हैं। सभी मरीजों ट्रेस कर जिला कोविड-19 हॉस्पिटल एवं कोविड-19 केयर सेंटर में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
