बीजापुर। बीजापुर जिले में आज चौबीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी माओवादियों पर कुल सतासी लाख रूपए का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी माओवादियों पर फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसी विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि इस वर्ष जिले में अब तक कुल दो सौ सत्ताईस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं, दो सौ सैंतीस माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक सौ उन्नीस माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने मार गिराया है।
वहीं, दन्तेवाड़ा जिले में भी आज नौ माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ने बताया कि इनमें से चार माओवादियों पर साढ़े तीन लाख रूपए का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पित इन माओवादियांं पर रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने जैसी विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।