Skip to content

Apan Dera News

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़ी न्यूज़
  • राजनीति
  • सोच
  • खेल
  • व्यापार
  • विविध
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • धर्म – अध्यात्म
    • कैरियर
Apan Dera News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़ी न्यूज़
  • राजनीति
  • सोच
  • खेल
  • व्यापार
  • विविध
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • धर्म – अध्यात्म
    • कैरियर

गोधन न्याय योजना: गेड़ई गौठान में जैविक खाद का उत्पादन शुरू

Posted on August 19, 2020August 19, 2020Author admin 0

रायपुर/ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के लाभ को देखते हुए गांवों में उत्साह का वातावरण बना है। इसके जरिए ग्रामीणों, पशुपालकों और महिला समूहों को होने वाली अतिरिक्त आमदनी के चलते पशुओं के संरक्षण और संवर्धन का एक अच्छा वातावरण तैयार होने लगा है। पशुओं के चारापानी और उनके देखभाल का बेहतर प्रबंध पशुपालक करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी से गोधन न्याय योजना को जोड़ देने से यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत कड़ी बन गई है। गौठानों के संचालन में जुड़े समूह अब गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीद कर बड़ी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने लगे हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ ही अतिरिक्त आमदनी भी होने लगी है। ऐसे गौठान जहां वर्मी खाद का निर्माण नहीं हो रहा था, गोधन न्याय योजना शुरू होते ही वहां भी वर्मी खाद तैयार करने में महिला समूह पूरे उत्साह से जुट गए हैं।

गोधन न्याय योजना का लाभ उठाते हुए जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत रेमने के गेड़ई गौठान की गांधी स्वसहायता समूह की महिलाएं अब जैविक खाद तैयार करने में जुट गई हैं। गोधन न्याय योजना शुरू होते हुए गांधी महिला समूह की महिलाओं ने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी। गेड़ई गौठान में 32.86 क्ंिवटल गोबर की खरीदी पशुपालको से की गई है, जिसका भुगतान जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। पहले गांव के पशुपालक गोबर को अपने बाड़ी में फेंक दिया करते थे, परंतु इस योजना का लाभ उठाकर हर पशुपालक गोबर को गौठान में बेचने लगे हैं। गांधी स्वसहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा जैविक खाद निर्माण के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया है। गोबर से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया समूह द्वारा शुरू कर दी गई है।

 

Category: छत्तीसगढ़ Tag: गोधन न्याय योजना: गेड़ई गौठान में जैविक खाद का उत्पादन शुरू Leave a comment

Post navigation

Previous Postराहुल को लेकर कांग्रेस को गुहा की ‘खरी-खरी’ के मायने ?
Next Postराज्य में किसानों को 8 लाख 97 हजार 915 क्विंटल बीज वितरित

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

R.O. NO- 13207/ 141

Categories

  • Uncategorized (106)
  • कैरियर (61)
  • खेल (232)
  • छत्तीसगढ़ (13,759)
  • छत्तीसगढ़ी न्यूज़ (1,538)
  • देश-विदेश (462)
  • धर्म – अध्यात्म (49)
  • मनोरंजन (68)
  • मुख्य समाचार (8,201)
  • राजनीति (92)
  • व्यापार (131)
  • सोच (259)
  • स्वास्थ्य (103)

Contact

Editor - Sanjeev Kumar Verma
Mo. No. : 9425516881
Email : sanjivvarma80@gmail.com
address : 38, Media City, Mohaba Bazar, Raipur, (C.G.), 492099

© 2025 Apan Dera News