0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक यात्रा विस्तार एवं प्रधानमंत्री जी की भाजपा विस्तार में भूमिका सहित आम जनमानस पर होने वाले प्रभाव विषय पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले की उपस्थिति में नदीपार गुजराती भवन में संपन्न हुआ। सक्रिय सदस्यों के इस सम्मेलन में लगभग 150 सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैठक में भाजपा के सक्रिय सदस्यों में से वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कुमार सोनी ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के गठन से लेकर राजनीतिक क्षेत्र में हुए अभी अभूतपूर्व परिवर्तन और देश के दूसरे राजनीतिक दल को पीछे छोड़ते हुए देश के करीब 22 प्रदेशों में अकेले और अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सफलतापूर्वक सरकार बनाने और चलाने में भाजपा के करिश्माई प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने पंचनिष्ठा के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है जबकि भारत के दूसरे सभी राजनीतिक दल विचारधारा की शून्यता के शिकार है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी ने संगठन को मजबूत बनाएं रखने के लिए मार्गदर्शन दिया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव एवं सक्रिय सदस्य दिनेश्वर मिश्रा ने भाजपा के संगठन विस्तार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के विकास कार्यों का आम जनमानस पर होने वाले प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला । अंत में भाजपा जिला एमसीबी की जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले दिनों संपन्न हुए लोकसभा विधानसभा एवं स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के लिए भाजपा के सक्रिय सदस्यों की मेहनत को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य ही संगठन की नींव है। बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, महामंत्री विवेक अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, श्याम बिहारी रैकवार, जेके सिंह, आशीष सिंह, श्रीमती जया कर, अनुपमा निशि, अलका गांधी ,डॉ. रश्मि सोनकर सोनकर सहित लगभग 150 सदस्य उपस्थित रहे।