डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के सुशील संयोजक,  उजित नारायण सिंह बने सह संयोजक 

0 समस्त मंडलों के मंडल प्रभारी की भी हुई घोषणा

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेंद्रगढ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्षा श्रीमती चम्पा देवी पावले जी की सहमति से आगामी 14 अप्रेल, सोमवार 2025 को डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाने के लिए जिला संयोजक एवं सह संयोजक एवं समस्त मंडलो मे कार्यक्रम का सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए मंडल प्रभारी की घोषणा की गई उक्ताशय की जानकारी संजय गुप्ता मीडिया प्रभारी ने दी।

सूची मंडलवार निम्नानुसार है-

14 अप्रैल 2025 डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के जिला समिति में श्री सुशील सिंह संयोजक, चिरमिरी उदित नारायण सिंह चैनपुर सहसंयोजक ,इसी प्रकार मंडल समिति में खंडवा से श्री राजेंद्र साहू, चिरमिरी से अशोक कलसा, मनेंद्रगढ़ से महेंद्र पाल सिंह, हसदेव से श्री दीपक चौहथा,नागपुर से श्री रामा शंकर सिंह , केल्हारी से श्री शरद कौशिक एवं कुवांरपुर से श्री माधव सिंह और जनकपुर से श्री मणी प्रसाद पांडे ,कोटा डोल से श्री भैया लाल यादव को बनाया गया है।