0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेन्द्रगढ़। बीते दिनों प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने स्थानीय नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ ब्रह्माकुमारी अनिता ने फूलों के पौधे देकर स्वागत किया, ब्रह्माकुमारी चित्तरेखा ने संस्था का परिचय दिया, कुमारी दामिनी पूरी ने प्रेरणादाई गीत के माध्यम से सभी का स्वागत किया।
तत्पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की। मनेंद्रगढ़ संस्था की मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी माधुरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सभी प्रतिनिधियों को परमात्मा द्वारा यह एक अवसर दिया गया है अपने जीवन में कुछ पुण्य और श्रेष्ठ कर्म करने के लिए। उन्होंने आगे बताया कि राजनीति का अर्थ है राजा बन राज्य करने की नीति यानि सिद्धांत। यदि आप चाहते है कि आगे भी लोग आपको सम्मान दे, दुआएं दे तो कुछ सिद्धांत जीवन में अपनाने का संकल्प करे। वो 3 बाते है,
1. चाहे कुछ भी हो लेकिन अपने बोल सदा मीठे और नम्र रखे।
2. सदैव श्रेष्ठ सकारात्मक व पुण्य कर्म करे। हर संभव दूसरों की मदद करे। क्योंकि हम संसार में आए है तो जाना भी है और इस भौतिक जगत के कोई भी वस्तु वैभव साथ लेकर नहीं जाएंगे, साथ तो सिर्फ हमारे किए कर्म ही जाएंगे। तो जो लेकर जाना है उसे जमा करे।
3. अपनी व्यस्त जिंदगी में कुछ पल परमात्मा की याद के लिए निकाले क्योंकि आपको मिली जिम्मेदारी को सकारत्मक रीति संभालने के लिए आत्मा में आध्यात्मिक शक्ति की आवश्यकता है और सही रीति से की गई कुछ पल की परमात्म की याद आत्मा रूपी बैटरी को चार्ज कर देती है।
इसके पश्चात उन्होंने सभी को मेडिटेशन की गहरी अनुभूति कराई। अंत में शॉल, श्रीफल, फल व ब्लेसिंग कार्ड देकर सभी प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया एवं सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रवण कुमार मानिकपुरी, प्रधान अध्यापक शासकीय बालक उ मा वि राजनगर ने किया।