0 क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्यों का बिछेगा जाल: इंद्र साव
भाटापारा। क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव द्वारा बजट में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृत हेतु विभाग के मंत्रियों के समक्ष किए गए मांग पत्र पर बजट में करोड़ो रुपयों की राशि स्वीकृत की गई है,जिसमें भाटापारा शाखा नहर का कार्य सहित विधान सभा क्षेत्र की अनेक सड़को का निर्माण और पुल पुलियों का निर्माण शामिल है।बजट में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर विधायक इंद्र साव ने विभागीय मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्र के सक्रिय विधायक इंद्र साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हितों और उनकी मांगी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2025-26 में विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृत हेतु संबंधित विभाग के मंत्रियों के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया था। विधायक इंद्र साव द्वारा अनुशंसित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हेतु वितीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में शामिल किया गया है। इन कार्यों को बजट में शामिल हो जाने पर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों गति मिलेगी वही अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होगी। उपरोक्त संबंध में विधायक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बजट में शामिल एवं स्वीकृत निर्माण कार्य में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के कोलिहा से मोटियारीडीह मार्ग पर खोरसी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य 3 करोड़ 24 लाख, देवरीडीह से कोलिहा मार्ग पर बंजारी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य 6 करोड़ 48 लाख, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाटापारा मोपका-धनेली मार्ग लं. 20.00 किमी का मजबूतीकरण कार्य 10 करोड़, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के गुर्रा से जोगीद्वीप मार्ग लं. 2.00 किमी. का निर्माण कार्य 2 करोड़, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के करहीबाजार पुलिस चौकी से रामपुर (शिवनाथ नदी पुल तक) मार्ग लं. 4.50 किमी में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य 4 करोड़ .50लाख, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाटापारा मोपका-धनेली मार्ग लं. 19.20 किमी में भू-अर्जन कार्य हेतु 20 करोड़ 36 लाख,
जल संसाधन विभाग अंतर्गत स्वीकृत कार्य -़ सिमगा वितरक नहर (आर.बी.सी.) नहर का शेष मिट्टी कार्य पक्के कार्यों एवं रिसेक्शनिंग व सी.सी. कार्य 25.00 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर की चक्रवाही वितरक का शेष रिमोडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य 200.00 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर की चक्रवाही वितरक नहर की अकलतरा माईनर की मोटियारीडीह सबमाईनर, नवागांव माईनर, भोथीडीह माईनर एवं चंदेरी माईनर का रिमोडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य 200 करोड़, सोंढूर परियोजनांतर्गत भाटापारा शाखा नहर के कि.मी. 55.00 से 70.00 का रिमोडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य 200 करोड़, सोंढूर परियोजनांतर्गत भाटापारा शाखा नहर के शेष पक्के कार्य एवं कि.मी. 00 से 85.715 तक सी.सी. लाईनिंग कार्य 25 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत राजाढ़ार वितरक नहर के राजाढ़ार माईनर का निर्माण कार्य 25 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत अकोली वितरक नहर के लेवई माइनर का निर्माण कार्य 25 करोड़, भाटापारा शाखा नहर के चक्रवाही वितरक नहर के अकलतरा माईनर के 06 नग मईनरों के भू-अर्जन सहित मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर के गुजरा वितरक नहर की 03 नग माईनर एवं परसरदा वितरक नहर का लाईनिंग कार्य 15 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर के बेन्द्री एवं बांयी अंतिम छोर वितरक नहर का रिमाडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य 20 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत अकोली वितरक नहर के सिंगारपुर माईनर का निर्माण कार्य 25 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत अकोली वितरक नहर के कोनी माईनर से सेम्हराडीह उप माईनर का निर्माण कार्य 25 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर के कि.मी. 65.00 पर व्ही.आर.बी. व कि.मी. 69.00 पर डी.सी. का निर्माण कार्य, कि.मी. 70.00 पर स्केप व कि.मी. 83.200 पर डी.सी. व 83.400 पर व्ही.आर.बी. का निर्माण कार्य 25 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत बेन्द्री वितरक नहर से अचानकपुर माईनर का निर्माण कार्य 25 करोड़, सोंढूर परियोजना अंतर्गत बेन्द्री वितरक नहर के खैरी माईनर का निर्माण कार्य 25 करोड़, सिमगा वितरक नहर के माईन क्र.02 के सबमाईनर क्र. 02,03 एवं 04 के भू-अर्जन सहित मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, भाटापारा शाखा नहर के चक्रवाही वितरक नहर के लिमतरा माईनर के 06 नग सबमाईनर के भू-अर्जन सहित मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, भाटापारा शाखा नहर के चक्रवाही वितरक नहर के चौरेंगा एवं दरचुरा माईनर के भू-अर्जन सहित मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, भाटापारा शाखा नहर के चक्रवाही वितरक नहर के चंदियापथरा माईनर भू-अर्जन सहित मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, भाटापारा शाखा नहर के चक्रवाही वितरक नहर के टेल माईनर का भू-अर्जन सहित मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, भाटापारा शाखा नहर के चक्रवाही वितरक नहर के चंदेरी माईनर के 03 नग सबमाईनर का भू-अर्जन सहित मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, भाटापारा शाखा नहर के झिरिया वितरक नहर के 03 नग सबमाईनर का मिट्टी व पक्के निर्माण कार्य 25 करोड़, झिरिया जलाशय योजना का जीर्णोद्धार कार्य 10 करोड़, देवरीडीह जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य तथा सी.सी. लाईनिंग कार्य 40 करोड़, घुघुवा जलाशय का जीर्णोद्धार तथा सी.सी. लाईनिंग कार्य 40 करोड़ के कार्यों को बजट में शामिल करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई।
बजट में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बजट में शामिल करने और स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधायक इंद्र साब ने लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है।वही अंचल की जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने वाले सक्रिय विधायक इंद्र साव को धन्यवाद दिया कि इतनी बड़ी धनराशि उनके सक्रियता के चलते विकास कार्यों के लिए स्वीकृति मिली है।