पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने ट्विटर हैंडल एक पर लिखा है कि-

देश आपका आभारी रहेगा सर. इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा.

एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं. उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है.

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. ॐ शांति: