भाटापारा। पंजाबी गुरुद्वारा धन धन बाबा बुड्ढा साहिब के जन्मदिवस पर कीर्तन संमागम के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गुरूद्वारा के प्रधान सरदार हरिकिशन राजपूत जी एवं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ सिख संगठन के संयोजक अरूण छाबड़ा बंटी समाज सेवी को मानव सेवा एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। गौरतलब है कि अरूण छाबड़ा बंटी को पूर्व में भी कई समाज सेवी संस्थाएं एवं मानद उपाधि डॉक्टरेट से भी सम्मानित किया जा चुका है। नगर सिख समाज के सम्मानित सदस्य और नगर में पर्यावरण,सामाजिक धार्मिक साहित्यिक शिक्षा खेल-कूद सांस्कृतिक सेवाओं में लगातार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेतें हैं। उनके सम्मानित होने पर हरपाल सिंह भांमरा, नितिन भंसाली, दलजीत चावला, लवली अरोरा, बलजीत सिंह चावला गुरु भेज सिंह बलजीत सिंह भल्ला, मनमीत सिंह ,रंजीत अरोरा ,गुरुचरण सिंह ,गुरुभेज सिंह टोनी, नीकू सलूजा, सोनू सलूजा, राजकुमार मल, देवेन्द्र भृगु, सुधीर मिश्रा, रूपेश मिश्रा आलोक मोदी, कैलाश बालानी, तंजीव अरोरा, अनिल जयसवाल, सुनील दुबे, इकबाल अहमद, दिनेश सोनी, महेंद्र सिंह सलूजा हर भगवान छाबड़ा त्रिलोक सिंह सलुजा, हरमिंदर सिंह चावला, देवेन्द्र सचदेव, कन्हैया सेठी, राजा टूटेजा, मंजीत छाबड़ा, सुशील छाबड़ा, लक्की छाबड़ा पूर्वाशं छाबड़ा, गुलशन वर्मा, सुरज शर्मा, बलवंत छाबड़ा, विक्की सलूजा, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह सप्पल, अमरजीत सलूजा, नरिन्दर सिंह बाली, जॉनी राणा, रघबीर मक्कड़, इन्द्रजीत राणा, राजकुमार छाबड़ा ने बधाई दी है।
अरूण छाबड़ा गुरूसिंग सभा में सम्मानित
