दीपावली पर साइबर सुरक्षा का ध्यान रखें: एसपी विजय अग्रवाल

0 साइबर फ्रॉड से सावधान रहें, फेक ऑफर्स से बचे

भाटापारा। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जब से जिला बलौदा बाजार भाटापारा का कारभार संभाला है तब से लगातार वह शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध कड़ा अभियान चलाए हुए हैं इसके साथ ही साइबर क्राइम को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं । इसके लिए बाकायदा समय-समय पर उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न जानकारियां साझा की जा रही है और लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने ओके लगातार जानकारी के साथ सलाह दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि अब दीपावली जैसा बड़ा त्यौहार सामने है ऐसे समय में साइबर फ्रॉड करने वाले अलग-अलग तरीके से फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं हमें सबको मिलकर उनके फ्रॉड को सफल करना है और फ्रॉड से बचाना है ताकि हमें कोई नुकसान ना हो पाए। उन्होंने इस सब मामले में आगे जानकारी देते हुए कहा कि
जैसे-जैसे दिवाली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, हमें यह याद रखना चाहिए कि इस अवसर पर साइबर अपराधियों का जाल तेजी से फैलता है। वे हमारी खुशियों का फायदा उठाकर हमें धोखा देने की कोशिश करते हैं। इस विशेष समय में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।

फेक ऑफर्स से बचें

यदि आपको आकर्षक ऑफर्स, कैशबैक या गिफ्ट का वादा करने वाले लिंक मिलें, तो उन पर क्लिक न करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप्स का ही उपयोग करें। आजकल ज्यादातर ऑफर्स कैशबैक या गिफ्ट देने का वादा करने वाले लिंक फर्जी होते हैं।

फर्जी कॉल्स से सावधान रहें 

त्योहारों के दौरान बैंक या अन्य संस्थाओं से कॉल का दावा करने वाले ठगों से सतर्क रहें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले कॉल की सत्यता की जांच करें। बैंक के नाम पर कुछ भी जानकारी ना दें पहले पूर्ण रूप से वेरीफाई कर ले।

QR कोड स्कैन न करें

अनजान स्रोत के QR कोड को स्कैन करने से बचें। यह आपके खाते से पैसे निकालने का एक तरीका हो सकता है। ऐसे अनेकों मामले सामने आए हैं। इनसे बचने की जरूरत है।

बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

OTP, पासवर्ड या पिन जैसी संवेदनशील जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। याद रखें, बैंक आपकी निजी जानकारी फोन पर नहीं मांगते। यह मामला काफी संवेदनशील होता है इसलिए इसमें सर्वाधिक सतर्कता की जरूरत है किसी भी सूरत में ओटीपी पासवर्ड या पीन जैसी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें।

सोशल मीडिया पर फेक गिफ्टिंग स्कीम से बचें

साइबर अपराधी अक्सर सोशल मीडिया पर नकली स्कीमों का प्रचार करते हैं। किसी भी स्कीम में भाग लेने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करें।
इस दिवाली, हमें न केवल अपने पैसों और डेटा को सुरक्षित रखना है, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। आइए, मिलकर एक सुरक्षित और सुखद दिवाली का अनुभव करें!