बिग ब्रेकिंग: राज्य के कर्मचारियों को मिला दीपावली का उपहार; 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है। उन्होंने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो जाएगी। महंगाई भत्ते का लाभ राज्य के कर्मचारियों को 1अक्टूबर से मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा से कर्मचारियों में उत्साह है।