छत्तीसगढ़ विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आज विधान सभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में माननीय विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सभापतित्व में संपन्न हुई । बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,  उपमुख्यमंत्री अरूण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, विधायक गण, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, अमिताभ जैन एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित थे ।