भाटापारा। नगर के साहित्यकार अजय “अमृतांशु” की ‘सहभागिता’ विषय से संबंधित कविता कर्नाटक राज्य के अक्कमहादेवी महिला विश्वविद्यालय विजयपुरा ने पाठ्यपुस्तक में शामिल किया है। सहभागिता विषय पर लिखी इनकी कविता को जिसे बीएससी, बीएचएससी, बीएफटी तथा बीसीए फाइनल में हिन्दी की छात्राएं अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ रही हैं। विदित हो कि कर्नाटक राज्य अक्कमहादेवी महिला विश्वविद्यालय से 100 से भी अधिक महाविद्यालय सम्बद्ध है। साहित्य तरंग-3 हिंदी पाठ्यक्रम में भारत के अन्य राज्यों के साहित्यकारों के साथ छत्तीसगढ़ के 9 साहित्यकारों की कवितायें व लेख को शामिल किया है जो कि गौरव का विषय है।
विवि में सम्मिलित इस पाठ्यक्रम से लगभग 15 अंको का एक से अधिक दीर्घ उत्तरीय व लघु उत्तरीय प्रश्न विद्यार्थीगण परीक्षा में हल करते हैं। छत्तीसगढ़ से अरुण कुमार निगम, सरला शर्मा,आशा देशमुख,सूर्यकान्त गुप्ता,चोवाराम वर्मा बादल , जीतेन्द्र वर्मा खैरझिटिया, दिलीप कुमार वर्मा, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की कवितायें और लेख भी पाठ्यक्रम में शामिल है। छत्तीसगढ़ के अनेक साहित्यकारों ने पाठ्यक्रम में शामिल सभी साहित्यकारों को बधाई दी है।