पूर्ण बहुमत के साथ देश में भाजपा सरकार बनाएगी, प्रदेश की सभी 11 सीटें  भाजपा जीत रही 

0 रायपुर लोकसभा सीट सर्वाधिक मतों से जीतेंगे

भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रबंध समिति के छत्तीसगढ़के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे देशमें भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को संपूर्ण बहुमतमिल रहा है और एक बार फिर से देश में मोदी की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी 11की 11 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। जब उनसे पूछा गयाकी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा वोटो सेकौन सी सीट जीत रहे हैं तब उन्होंने स्पष्टरूप से रायपुर लोकसभा सीट हम सर्वाधिक वोटो से जीतेंगे। शनिवार को शाम को वह इस संवाददाता से चर्चाकर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष केपास कोई चेहरा कोई मुद्दा नहीं था। दिशाहीन विपक्ष को जनता ने पूरी तरीके से नकार दिया है। शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि देश में मोदीजी के द्वारा किए जारहे विकास केकार्य से और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए लोगों ने मतदानकिया है। उन्हें पूराविश्वास और भरोसा है कि संपूर्ण बहुमत केसाथ देश मेंएनडीए कीसरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में 6 महीना पहले विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें जनता ने कांग्रेस को बुरी तरीके से नकार दिया है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाई थी।
उसी तरीके से इस लोकसभा चुनाव में मतदाताओंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेश में भीभारत का मान सम्मान काफी ज्यादा बढ़ा है।