रियल इस्पात संयंत्र में झारखंड के एक मजदूर की मौत, ग्रामीणों में प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश

भाटापारा । समीपस्थ ग्राम बकुलाही में रियल इस्पात संयंत्र में वेल्डिंग का कार्य कर रहे एक ठेका मजदूर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई,वही 2 अन्य के भी घायल होने की खबर है।घटना हिट वेव से या कोई अन्य वजह से हुई है,पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।मृतक झारखंड का निवासी बताया जाता है।इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा है की क्षेत्रीय मजदूरों को कार्य में ना रख कर प्रबंधन बाहरी मजदूरों से ठेका पद्धति से काम करा रहा है।

काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर झारखंड के पलामू गांव का बताया गया है जिसका नाम राकेश चौधरी था।
नगर से लगभग 10 किमी दूर ग्राम बकुलाही में रियल इस्पात संयंत्र का काम अपनी पूर्णता की ओरहै। निपनिया पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्लांट में दोपहर में काम करने वाले 4 से 5 मजदूरों की तबीयत खराब हो गई।ये मजदूर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इन सभी मजदूरों को इलाज हेतु भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर एक मजदूर कीमौत हो गई । मृतक राकेश कुमार पिता अशोक चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कबरा काला थाना हैदर नगर जिला पलामू झारखंड, का निवासी बताया जाता है।वही कुछ मजदूरों को प्राथमिक उपचार पश्चात छुट्टी दे दी गई है तो 2 अन्य को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजे जाने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्ट मार्टम कराकर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।और मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है ।घटना की वजह का फिलहाल पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी देने और आगे की कार्यवाही की बात कही है।
इस घटना के सामने आने के बाद ग्राम बकुलाही के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है उनका कहना है कि संयंत्र प्रबंधन के द्वारा यदि मजदूरों को भी बाहर से लाकर काम कराया जाएगा तो क्षेत्र के बेरोजगार मजदूर क्या करेंगे। पूरे मामले में गांव वालो का कहना है कि संयंत्र प्रबधन की पूरी लापरवाही नजर आ रही है। इस मामले में संयंत्र प्रबंधन की ओर से भी कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आया है। ग्रामीण लोगों में इसबात को लेकर नाराजगी है की अन्य प्रांतों से मजदूरों को लाकर उनसे काम करवाया जा रहा है।ऐसी स्थिति में क्षेत्र के लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनके मन में अच्छी खासी नाराजगी दिखाई दे रही है।बहरहाल पुलिस जांच में जुट गई है।