दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में सीएम, मंत्रिमंडल के सदस्य समेत हजारों समर्थक पहुंचे

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के तहत दुर्ग लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय बघेल ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, दुर्ग अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले विजय बघेल ने दुर्ग में नामांकन रैली निकाली जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाडा़, प्रेम प्रकाश पांडेय, पुरूषोत्तम देवांगन, गौरीशंकर श्रीवास, प्रेमचंद देवांगन, विजय शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग शामिल हुए।