विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान

भाटापारा। स्मीपस्थ ग्राम तरेंगा में विद्युत की कटौती के चलते लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बार-बार बिजली के बंद होने से और काफी समय तक बंद रहने से कई बार पानी के संकट से भी लोगों को गुजरना पड़ रहा है। विगत 7,8 दिनों से स्थिति ज्यादा खराब है। ग्राम वासियों ने बताया कि यहां पर वोल्टेज प्रॉब्लम भी बहुत अधिक है जिसकी वजह से बार-बार बिजली ट्रिप होते रहती है ट्रांसफार्मर बदले जाने की जरूरत है। ग्राम वासियों ने पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बराबर रखे जाने की मांग की है।