छिटपुट घटनाओं को छोड़कर भाटापारा क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

भाटापारा। होली का पर्व भाटापारा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया । बच्चों और महिलाओं में जमकर होली खेली नगर के सभी क्षेत्रों में रंग गुलाल उड़ते हुए दिखाई दिए भाटापारा शहर के अंदर में जितनी भी कालोनियां हैं मसलन कृष्णा सिटी वृंदावन कॉलोनी कृष्णा नगर लक्ष्मी अपार्टमेंट नारायण हाइट्स बघेल कॉलोनी आदर्श कॉलोनी वी आई पी कॉलोनी नारायणी विहार इत्यादि सभी कॉलेजो में भी होली का पर वहां रहने वाले लोगों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस बार होली बहुत ज्यादा ग्रुपों में लोगों के द्वारा मनाई गई 24 मार्च को रात्रि 11:15 बजे शुभ मुहूर्त पर होलिका का दहन कार्यक्रम जगह-जगह संपन्न हुआ शहर में 25 से अधिक जगह में होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जैसे ही होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ वैसे ही लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होलीका उत्सव की बधाई दी। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। 24 मार्च 25 मार्च को दिनभर रात भर पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग करती रही कुछ प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पॉइंट भी बनाया गया था। मामले के संदर्भ में एसडीओ की आशीष अरोरा ने बताया कि मामूली घटनाओं को छोड़कर होली भाटापारा क्षेत्र में पूरी तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई इसके लिए उन्होंने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बधाई दी साथ ही अपने पुलिस विभाग के अपने मातहत कर्मचारियों को भी इसके लिए उन्होंने बधाई दी।