भाटापारा। बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला मेनहिंदी में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष पुरोहित द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया गया। सर्वप्रथम माता सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर अच्छे शुभ कार्य हेतु आशीष पुरोहित ने आशीर्वाद मांगा एवं बच्चों को शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि अपने जन्मदिन के अवसर पर नोनिहाल बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा हूं जो खुशी मेरे हृदय में हो रही है उसे शब्दों में कह पाना संभव नहीं है। विद्यार्थियों ने भी अपने अध्यक्ष आशीष पुरोहित का करतल ध्वनि के साथ स्वागत करते हुए शुभकामनाएं एवं मंगल बधाई प्रदान की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा एवं शिक्षक साथियों ने पुष्प माला से आशीष पुरोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाई दी। न्योता भोज के अवसर पर आशीष पुरोहित एवं शाला के सभी शिक्षक बच्चों के बीच बैठकर खीर पूरी सब्जी का स्वाद लिया। इस अवसर पर शासन की न्योता भोज एवं बच्चों को पोषण आहार पर सभी ने इस महती योजना न्योता भोज पर शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शासकीय प्राथमिक शाला मेनहिंदी में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष पुरोहित ने दिया न्योता भोज
