भाटापारा। सोमवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय भाटापारा पहुंचे पहुंचने के बाद उन्होंने नगर के अनेक हिस्सों का भ्रमण किया और लोगों से मेल मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी में जाकर वहां पर कार्यरत मजदूरों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा जो झूठ परोसा जा रहा है उसकी जानकारी लोगों को दी तथा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद में सब्जी मंडी भी गए। बब्बू होटल में भी जाकर लोगों से मेल मुलाकात की। नगर के हृदय स्थल में स्थित पलटन होटल में भी जाकर लोगों से मेल मुलाकात की और अनुरोध किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस को साथ दें। कांग्रेस हर वर्ग के साथ न्याय करेगी। इसके पूर्व वह सबसे पहले कृषि उपज मंडी पहुंचे और वहां पर मंडी स्थित शिव मंदिर में जाकर महादेव की पूजा अर्चना की। उनके साथ सभी कांग्रेस के नेता मौजूद थे। इनमें विधायक इंद्र साव, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भाटापारा में मजदूरों, किसानों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं
