भाटापारा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, विद्युत आपूर्ति ठप 

भाटापारा। सोमवार को शाम को अचानक मौसम में बेहद ज्यादा खराबी आ गई और बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाएं चलने लग गई और बरसात शुरू हो गई इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस समाचार के लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति पिछले 1 घंटे से बंद पड़ी हुई है। कहां क्या हुआ है किसी को कुछ पता नहीं है। फिर भी विद्युत विभाग के ए ई वासुदेव साहू फाल्ट पता लगाने में लगे हुए थे। बता दे की एक-एक हुए खराब मौसम से बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हुई जो घंटे भर से अधिक समय तक चली जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके पूर्व शनिवार को भी अचानक मौसम में खराबी आई थी उसे दिन भी तेज हवा आंधी चलने एवं बरसात होने के कारण विद्युत आपूर्ति 3 से 4 घंटे तक बाधित रही थी और बार-बार विद्युत की आंख में मिचौली चल रही थी। सोमवार को भी स्थिति शनिवार जैसी ही दिखाई दे रही है विद्युत आपूर्ति कब प्रारंभ होगी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में विद्युत विभाग के ए ई वासुदेव साहू ने बताया कि विद्युत फॉल्ट खोजने की कोशिश की जा रही है जैसे ही फाल्ट मिलता है उसे बनाया जाएगा और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करने की कोशिश की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसा मौसम 20 तारीख तक रह सकता है अर्थात बुधवार तक ऐसी स्थिति बन सकती है आंधी पानी तूफान की।