0 अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रायपुर लोकसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय रायपुर से भाटापारा लोकल ट्रेन में पहुंचे
0 ट्रेन में लोगों से मेल मुलाकात कर बातचीत की और उनकी बातों को और समस्याओं को जाना सुना
भाटापारा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी और रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आज अपने अनोखे अंदाज में रायपुर से भाटापारा तक लोकल ट्रेन में यात्रा करके भाटापारा पहुंचे इस दौरान उन्होंने ट्रेन में प्रत्येक यात्रियों से मुलाकात की चर्चा की उनकी समस्याओं को जाना उनकी बातों को सुना लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ उन्हें अपने बीच पाकर उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विकास उपाध्याय ने इस प्रतिनिधि को बताया कि रेलवे को लेकर लोगों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं परंतु बीते वर्षों में भाजपा के सांसद और भाजपा की सरकार होने के बाद भी रेलवे में कुछ काम नहीं हुआ विशेष करके लोकल ट्रेनों में जिसमें छोटे-छोटे स्टेशनों के गांव के यात्री यात्रा करते हैं उनकी बहुत छोटी-छोटी मांगे यात्रा के दौरान सामने आई उनका निराकरण तो हो ही जाना था परंतु उदासीन सांसद के चलते लोगों की यात्रियों की समस्याएं जस की तस और रही है। उपाध्याय ने आगे बताया कि लोगों ने इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के राजनेता कांग्रेस के बड़े लीडर स्वर्गीय विद्या चरण शुक्ला को याद किया और कहां की उनके समय में रेल की काफी सुविधाएं लोगों को मिली थी और मिला करती थी परंतु उसके बाद से स्थित रेलवे क्षेत्र में काफी खराब है अभी भी कई कई घंटे ट्रेन लेट चल रही है जिसका कोई माय बाप नहीं है। विकास उपाध्याय ने कहा कि ट्रेन से आने का मकसद अच्छी था कि लोगों की रेल से संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं को प्रत्येक के रूप से जानना और समझना था लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखी। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि लोगों के स्वागत और प्यार से वह अभिभूत हुए। लोकल ट्रेन लोगों से खचाखच भरी हुई थी जिसमें रायपुर लोकसभा के लोगों की संख्या काफी अधिक थी इसके अंतर्गत रायपुर उरकुरा मांडर सिलियरी बैकुंठ तिल्दा हथबंद भाटापारा तथा निपानिया स्टेशन में उतरने वालों की और चढ़ने वालों की संख्या बहुत अधिक थी जो आसपास के गांव के लोग इसमें शामिल थे।
