भाटापारा। इन्दरलाल थारानी पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी ताराचंद किंगरानी द्वारा उनके अध्यक्ष निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की गयी।
कई वर्षों से समाज की सेवा करते आ रहे इन्दरलाल थारानी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने से समाज मे हर्ष व्याप्त है। वे पूर्व मे भी समाज के कई मह्त्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज की समर्पण भाव से सेवा की है।
उनके अध्यक्ष बनने पर पूर्व अध्यक्ष अनिल रोचलानी, पूज्य बिरादरी पंचायत के अध्यक्ष चंद्रपाल बागवानी, डॉ वासुदेव ठाकुर , रोशन हबलानी, व समाज के अन्य नागरिको ने टीका,पुष्पमाला एवं मीठा खिलाकर नए अध्यक्ष को उनके अच्छे कार्यकाल के लिए बधाईयाँ एवं शुभकामनाये दी है।
