भाटापारा। कांग्रेस के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय भाटापारा आज 18 मार्च को भाटापारा पहुंच रहे हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम पद्मा रिजॉर्ट तरेंगा रोड में रखा गया है। बैठक दोपहर 12:00 बजे से आयोजित है। बैठक में विधायक इंद्र साव, जिला प्रभारी बलौदा बाजार भाटापारा अशोक राज आहूजा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रमोद तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विकास उपाध्याय आज भाटापारा में
