रायपुर/ लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बच गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। देश भर में कुल सात चरणों में मतदान होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा जिसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, 26 अप्रैल को दूसरे और सात मई को तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे।
- पहले चरण (19 अप्रैल) में बस्तर में मतदान होगा.
- दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी.
- तीसरे चरण (7 मई) में दुर्ग, रायपुर, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट के लिए मतदान होगा.
