बृजमोहन अग्रवाल 17 को भाटापारा में

भाटापारा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का 17 को भाटापारा आगमन हो रहा है । वे यहां दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात करेंगे। उसके पश्चात ग्राम गुर्रा में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वे बलौदा बाजार के लिए रवाना हो जाएंगे।