विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में अयोध्या दर्शन कराने का फैसला, नए महाधिवक्ता की हुई नियुक्ति 

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में आज दो बड़े फैसले लिये गये। राज्य सरकार ने जहां 18 से 75 वर्ष के लोगों को अयोध्या दर्शन कराने का फैसला लिया है, तो वहीं नये महाधिवक्ता की भी नियुक्ति की गयी है। बैठक के बाद कैबिनेट में लिये गये फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि राज्य सरकार रामलला दर्शन की शुरुआत करने जा रही है। आज कैबिनेट में इस पर मुहर लगी है। पहले चरण में 55 साल के उम्र से ज्यादा वर्ग के लोगों को अयोध्या दर्शन करेगी। अरूण साव ने बताया कि मोदी की गारंटी पूरी करने का सिलसिला लगातार चल रहा है। कैबिनेट बैठक में एक और गैरेन्टी पूरा करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों अयोध्या दर्शन कराने जा रही है।

देखें निर्णय

मंत्रिपरिषद की बैठक – दिनांक 10 जनवरी 2024