विश्व एड्स दिवस एक दिसंबर पर विशेष: अजय गुप्ता की किताब “एड्स क्यों और कैसे “ प्रकाशित 

 

रायपुर। पूरे विश्व में लगभग 3.9 करोड़ लोग HIV से संक्रमित है जिसमें भारत मैं २८ लाख लोग HIV से संक्रमित हैं। इसमें महाराष्ट्र , तमिलनाडु व कर्नाटक जैसे राज्यों में HIV की संख्या सबसे ज़्यादा है। एक दिसंबर १९८८ को पहला विश्वभर में एड्स दिवस मनाया गया था, जिसका मूल उद्देश्य था कि HIV को कैसे फैलने से रोका जाए और लोगो को इससे कैसे बचाया जाए। इस बार सन् 2023 का विश्व स्वास्थ संगठन ( WHO) द्वारा दिया गया थीम है कि समुदाय को आगे बढ़कर HIV की रोकथाम के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाए । आज से लगभग 7 वर्ष पूर्व डॉ अजय गुप्ता , स्टेशन चौक , दुर्ग छ ग. द्वारा लिखित पुस्तक “एड्स क्यों और कैसे “ किताब का छठवाँ संस्करण प्रकाशित हुआ था । यह ईबुक है। यह किताब आप निशुल्क गूगल में जाकर वेबसाइट drajaygupta.com से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं । इस किताब में HIV कैसे फैलता है यह क्या होता है तो इसकी रोकथाम के उपाय क्या है आदि सभी जानकारियां दी गई है। कल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस है। इसकी जानकारी व फैलने से रोकना ही इसका इलाज है
इस मैसेज के साथ इसका लिंक भी दिया जा रहा है जिसे आप नि शुल्क डाउनलोड का पढ़ सकते हैं साथ ही अन्य ग्रुप में भेज भी सकते हैं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों में इसकी जानकारी फैले और लोगों में जनजागरूकता बढ़े ताकि इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य सफल हो सके। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों को व सभी शिक्षकों को यह पुस्तक पढ़नी चाहिए ताकि उन लोगो से एड्स व HIV की जानकारी और उससे बचने के उपाय अन्य लोगों तक फैल सके।