प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़

रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं,आज उन्होने रायपुर में देर शाम रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस के चुनावी रंग में सजे वाहन में प्रियंका गांधी व भूपेश बघेल के साथ चारों प्रत्याशी भी सवार थे। जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खड़े होकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले राजीव गांधी चौक पर अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो शुरू किया। कोतवाली चौक और अग्रसेन चौक से गुजरती हुई यह यात्रा तेलीबांधा में खत्म होगा। इससे पहले रायपुर पहुंचने पर प्रियंका गांधी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ विमानतल पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का, विजय जांगिड़ व अन्य नेता उपस्थित थे।गौरतलब है कि प्रदेश में दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान शुक्रवार को होना है। इन सीटों में राजधानी रायपुर की 4 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो से राजधानी के समस्त 4 विधानसभाओं में बढ़त प्रत्याशियों को हासिल होगी।