नगर पंचायत पाटन के पूर्व पार्षद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं  ने कांग्रेस प्रवेश किया

 

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे सर्वांगीण विकास और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर नगर पंचायत पाटन के पूर्व पार्षद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं  ने आज कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में पूर्व पार्षद राज देवांगन,जय देवांगन, भरत वैष्णव,परमानंद साहू, सुरेश भाले, कमल साहू, हेमंत साहू और संदीप वैष्णव शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू,  नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, आशीष वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे