पलारी नगर पंचायत में 264 लाख के होंगे विकास कार्य

पलारी। नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के प्रयास से नगर पँचायत पलारी के समुचित विकास के लिए मँत्री शिवकुमार डहरिया ने 264 लाख रुपए की अनुदान राशि अधो संरचना मद में स्वीकृत की है। जिसमें वार्ड क्रमांक 15 में बैडमिंटन कोर्ट टेबल टेनिस कोर्ट एवं जिमनास्टिक हाल निर्माण के लिए 99.52 लाख रुपए वार्ड क्रमांक 12 में सामुदायिक भवन में पेवर ब्लॉक एवं विकास कार्य हेतु 10 लख रुपए वार्ड क्रमांक 14 में सामुदायिक भवन में किचन सेट निर्माण कार्य हेतु 3.30 हजार रुपए वार्ड क्रमांक 8 में रानी सागर तालाब का सौंदरीकरण कार्य करने हेतु 50.58 लख रुपए स्वीकृत किए गए हैं एवं वार्ड क्रमांक 12 हेतु बल समूह तालाब का गहरीकरण एवं विकास कार्य करने हेतु एक करोड़ से भी अधिक की राशि शामिल है। नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा ने बाचतीत मे कहा कि पलारी का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में है।