
भाटापारा। बुधवार की शाम को और गुरुवार को बहुत अधिक तेज बारिश के चलते भाटापारा शहर के विभिन्न हिस्सों में जल भराव और जल जमाओ की स्थिति निर्मित हो गई है जिससे आम लोगों को बेहद अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है अभी हुई बारिश के समय ऐसी स्थिति निर्मित हो चुकी परंतु इस समस्या से निजात के लिए कोई स्थाई हल् की कोशिश हुई हो ऐसा दिखाई नहीं पड़ता है यह समस्या इसी वर्ष की है ऐसा नहीं है बीते अनेक वर्षों से यह समस्या भाटापारा में जगह-जगह बनी हुई है परंतु जिम्मेदारों के द्वारा इसे पूरी तरीके से अनदेखा किया जाता रहा है। इस पूरे मामले में समुचित रूप से सार्थक पहल की आवश्यकता है नगर के अनेक वार्डों में समस्याएं सामने आई है जिसमें कृषि उपज मंडी रोड जहां हर बार थोड़ी सी वर्षा होने पर भी पानी सड़क पर भर जाता है और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतें होती है इसी प्रकार नगर के परशुराम वार्ड गांधी मंदिर वार्ड शक्ति वार्ड नयापारा वार्ड रामसागरपारा वार्ड मुंशी इस्माइल वार्ड माता देवालय वार्ड लाल बहादुर शास्त्री वार्ड ऐसा कह सकते हैं कि शहर के आधे से भी अधिक वार्डों में जल भराव जल जमाव की स्थिति जरा सी वर्ष में भी हो जाती है। नगर के जनपद पंचायत कार्यालय रजिस्ट्री कार्यालय और ट्रेजरी कार्यालय के क्षेत्र में भी जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है यहां पर लोगों का आना-जाना भी दुभर बना रहा। यहां पर इस बात का उल्लेख करना जरूरी होगा कि कृषि उपज मंडी रोड पर जहां पर जल भराव की स्थिति हमेशा निर्मित हो जाती है वहां पर स्थिति सुधारने कभी ठोस प्रयास होते देखा नहीं गया है। अस्थाई हल की कोशिश जरूर की जाती है।
शर्मनाक स्थिति
जनपद कार्यालय के सामने नालियों का पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई दिया यहां पर शर्मनाक स्थिति दिखाई दी सड़कों पर और नालियों का पानी सड़कों पर बहने से पास में बने मां संतोषी माता मंदिर के प्रांगण में भी पानी भर गया था जिसे नरेश चंद्र शुक्ला परिवार के द्वारा खाली कराया गया और पूरे मंदिर की सफाई कराई गई परिवार के लोगों के द्वारा इस मामले में काफी रोष व्यक्त किया गया है।
