भाटापारा। विधान सभा चुनाव के लिए दावेदारी की तिथि निर्धारित होते ही कांग्रेस पार्टी के दावेदारों ने ताल ठोकना शुरु कर दिया है। भाटापारा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 46 से, छ. ग. प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष इन्द्र साव ने विधान सभा दावेदार के रूप में प्रथम आवेदन जमा किया है।
इन्द्र साव इसके पूर्व लगातार चार बार सर्वाधिक मतों से पार्षद निर्वाचित हुए, दो बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे, न. पा. में नेता प्रतिपक्ष, साहू समाज के दो बार निर्वाचित अध्यक्ष रहे। साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका है। इन्द्र साव की पहचान पार्टी के प्रति समर्पित, निष्ठावान एवं निर्विवाद व्यक्तित्व के रूप में है।
इन्द्र साव ने अपनी दावेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ठाकुर एवं संयुक्त महामंत्री हीरा नामदेव की उपस्थिति में प्रभारी महामंत्री प्रशांत गांधी के समक्ष प्रस्तुत किया है।
