भाटापारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी श्रम कल्याण मंडल सदस्य आलोक मिश्रा ने पेश की दावेदारी

भाटापारा।भाटापारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी श्रम कल्याण मंडल सदस्य आलोक मिश्रा ने अपनी दावेदारी पेश की है। आलोक मिश्रा लगातार पार्षद चुनाव जीतते आये है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व मे अध्यक्ष व नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके है।  उनकी पूरे भाटापारा क्षेत्र मे बहुत अच्छी छबि है। उनका शहर भाटापारा व ग्रामीण मे अच्छा जनाधार है। पार्टी की टिकट मिलने पर आलोक मिश्रा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।