देमार में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और हरेली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

पाटन। हरियाली का प्रतीक एवं छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन पाटन ब्लॉक के ग्राम देमार में भी किया गया। राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा आयोजित ओलम्पिक खेलों के साथ ही धूमधाम से हरेली महोत्सव भी मनाया गया। ओलंपिक खेल के तहत गेंड़ी, फुगड़ी, कब्बडी, रस्साकसी, बिल्लस, भौरा, बांटी, कुर्सी दौड़, नारियल फेक आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें गाँव के महिला-पुरुष बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दर्शकों  ने भी खेलों लुत्फ़ उठाते हुए तालियों के साथ प्रतिभागियों का बखूबी उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दर्शकों के रुप में बच्चों से बुजुर्गों तक सभी वर्गों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर भोजराम साहू, भरत पाटिल, हरिराम साहू, शत्रुहन (सालिक) साहू, मोहित विश्वकर्मा, कोमल यादव, जीवन ठाकुर, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष दिलेश्वर पाटिल, उपाध्यक्ष प्रशांत यादव, सचिव कुलदीप ठाकुर, सदस्यगण टिकेंद्र ठाकुर, अतुल, पप्पू रात्रे आकाश, निखिल, चुम्मन, खेमसिंह मंडावी, रितिक चंदन अनिल, अंकू, हरवंश, पंकु आदि उपस्थित थे।