हतबंध थाना में आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरेली के अवसर पर किया वृक्षारोपण

भाटापारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा सोमवार को अचानक थाना हथबंद के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे। जहां पर टीआई प्रमोद कुमार सिंह एएसआई जगदेव साहू एवं समस्त थाना स्टाफ उपस्थित मिले। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया और करीब 2 घंटे तक पूरे थाना परिसर का घूम-घूम kar निरीक्षण किया। बरसते पानी में झा ने पूरे थाने का और थाना परिसर का निरीक्षण किया थाना परिसर की बढ़ती सुंदरता पर उन्होंने निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। यहां बता दे कि 31 मार्च को थाने का लोकार्पण हुआ था और 10 मई को यहां पर निरीक्षक के रूप में प्रमोद कुमार सिंह को पदस्थ किया गया था संभाग के आईजी आरिफ शेख ने इसका उद्घाटन किया था। पुलिस अधीक्षक के अचानक दौरे की खबर लगने पर हतबंध के नागरिक भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे और प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए उनकी कार्यप्रणाली की पुलिस अधीक्षक के सामने प्रशंसा की। ज्ञात हो कि थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ होने के पश्चात टीआई प्रमोद सिंह के द्वारा ना केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया है बल्कि इनके द्वारा थाना परिसर के साफ-सफाई, अतिक्रमण मुक्त एवं पूरा थाना परिसर को हरा-भरा करने में विशेष योगदान दिया , साथ ही थाना क्षेत्र के लोगों का पुलिस पर विश्वास बढा। वर्तमान में टीआई प्रमोद सिंह का स्थानांतरण जिला रायपुर होने से उन्हें शुभकामनाएं दी तथा हरेली पर्व होने से थाना परिसर में दीपक कुमार झा वह पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वट तथा नारियल का एक-एक पौधा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के साथ उनके थाने के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। झा थाना प्रभारी के 2 माह के कार्यकाल में नवीन थाना परिसर में लगाए गए वृक्षारोपण को पैदल घूम कर देखे। भीषण गर्मी में मेहनत एवं लगन से लगाए गए छायांदार एवं फलदार वृक्षारोपण के कार्यों की सराहना की।