मंत्रियों के विभाग में फेरबदल:  उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ऊर्जा, चौबे  स्कूल शिक्षा और सहकारिता, ताम्रध्वज कृषि और मरकाम संभालेंगे अनुसूचित जाति-जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

 

रायपुर। छत्तीसगढ में मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया गया है।  डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा गया है।