भाटापारा। भाटापारा में बहुत लंबे अरसे के बाद नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे बब्बू होटल चौक के पास प्रशासन ने कडाई बरतते हुए कब्जा हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। विरोध के स्वर बुलंद होने के बावजूद प्रशासन ने विरोध की परवाह न करते हुए सोमवार को बब्बू होटल चौक पर अतिक्रमण हटाया ।बता दें कि इस चौक पर बीते माह एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे साथ ही अनेक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे इसको लेकर नगर के लोगों में काफी आक्रोश था और लोगों की मांग थी कि बब्बू होटल चौक से अवैध कब्जे को हटाया जाए जिससे कि आवागमन में सुविधा हो सके उस वक्त मीडिया ने भी प्रमुखता से खबर को प्रकाशित करने के साथ ही अवैध कब्जा हटाने की आवाज को बुलंद की थी। जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे को हटाने का कार्य तेजी के साथ किया गया लगभग 20 अवैध कब्जा धारियों के कब्जे को हटाया गया। बताया गया है कि इस मामले में पहले राजस्व विभाग व नगरपालिका विभाग के द्वारा विधिवत तरीके से नाप जोक किया गया था सर्वे किया गया था और फिर अवैध कब्जा धारियों को नोटिस भी दिया गया था परंतु अवैध कब्जा धारियों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया और अपने अवैध कब्जे को नहीं हटाया फल स्वरुप प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने के लिए सख्ती के साथ सामने आना पड़ा। भाटापारा से से बलोदा बाजार मार्ग जाने पर यहां पर से ओवर ब्रिज शुरू होता है उसके दोनों साइड के अवैध कब्जों को हटाया गया है साथ ही यातायात चौकी के आसपास जो अवैध कब्जे थे उनको भी हटाया गया है।
सोमवार को एसडीएम नरेंद्र बंजारा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम नगरपालिका विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध कब्जा हटाने का कार्य किया जिससे आम लोगों में हर्ष देखा गया। यहां यह बताना जरूरी है कि वर्षों से यहां पर अवैध कब्जे करते आ रहे हैं लोग परंतु कभी भी अवैध कब्जों को हटाने कोई कार्यवाही नहीं की गई थी अब जाकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की गई है आगे यह व्यवस्था भी देखना होगा कि फिर से वहां पर कोई अवैध कब्जा ना होने पाए ताकि आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। अवैध जा हटाने के दौरान एसडीएम नरेंद्र बंजारा तहसीलदार राममूर्ति दीवान मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल अजय बहादुर सिंह नगरपालिका के इंजीनियर शंकर दयाल शर्मा , नगरपालिका राजस्व विभाग के अजय नायडू, निर्माण विभाग के कन्हैया ठाकुर, नगरपालिका की राजस्व विभाग की पूरी टीम लोक निर्माण विभाग की पूरी टीम और नगर पालिका के अन्य स्टाफ तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। एसडीएम नरेंद्र बंजारा ने लोगों से अनुरोध किया है कि अवैध कब्जा हटाने के दौरान होने वाली तोड़ फोड़ से बचने के लिए स्वयं ही अवैध कब्जे को हटा लें वह उनके हित में होगा।
अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही बुधवार को
अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही बुधवार को और गुरुवार को भी की जाएगी और जरूरत होगी तो आगे भी की जाएगी। सोमवार को अंधेरा हो जाने की वजह से कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा मंगलवार को टीएल बैठक है इसलिए आगे की कार्यवाही बुधवार को की जाएगी।
0 नरेंद्र बंजारा
एसडीएम भाटापारा
