भाटापारा। मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा बरसते पानी में सुबह ६ बजे से अपने मंडी क्षेत्र के शहर अंतर्गत सड़क के किनारे बसे गरीब मज़दूरों के पास जाकर उनके घर में पानी भरने से होने वाले नुक़सान का जायज़ा लिया और मूसलाधार वर्षा होने के कारण पानी के निकासी का निरीक्षण किया। पानी के तत्काल निकासी हेतु मंडी कर्मचारियों को तत्काल निर्देश देते मंडी के अंदर पानी के भरने पर कर्मचारियों के साथ स्वयं ही नाला सफ़ाई करने में लग गये।
पहली बार कोई मंडी अध्यक्ष पानी गिरने पर गरीब मज़दूरों की समस्या का जायज़ा लेने और समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने की कोशिस की मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा की सक्रियता से जन मानस में कुछ नया होने की सुगबुग़हाहट शुरू हो गई है,मज़दूर अपने बीच मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा को बरसते पानी में पाकर प्रशन्नता व्यक्त किये,। कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि मंडी प्रांगण में जो थोड़ा बहुत पानी भरा था उसे खाली करा दिया गया है और उपज को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा है आने वाले दिनों में भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उपज की शेड के नीचे ही कटाई हो और उसकी नीलामी भी वहीं पर हो।
मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के साथ निरीछन करने में उपमंडी निरीछक सत्या यादव,सचिन शर्मा,मोहन साहू साथ में थे।