
रायगढ़। इंडियन आइडल में अपनी जादुई आवाज से देश का दिल जीतने वाली ख्याति प्राप्त कलाकार शणमुख प्रिया ने आज रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।उन्होंने “देवा श्री गणेशा” गाने के साथ अपनी प्रस्तुति का श्रीगणेश किया। भक्ति की संध्या के लिए मुम्बई से आई है शणमुख प्रिया के गाने को सुनने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
इससे पहले शणमुख प्रिया ने जय जोहार और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के साथ श्रोताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा – पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं, बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो” की सुंदर प्रस्तुति के साथ समां बांधा। ये गीत यह मीरा बाई के प्रसिद्ध भजन पर आधरित है।
