नक्सल हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि 

 

भाटापारा। छत्तीसगढ़ में गरीब मजदूर किसान के हक की लड़ाई लड़ते लड़ते  नक्सल हमले में शहीद हुए कांग्रेस के वीर सपूतों को व साथ में अपनी जान गवाने वाले शहीदों का भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनाया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम। कार्यक्रम में शहीद हुए सभी लोगों को कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस जनों ने कहा कि आज का दिन वो काला दिन है जब हमारे कांग्रेस के बड़े नेताओं को और सुरक्षा कर्मियों को गोलियों से छल्ली कर दिया गया। वो रमन राज के काले दिन आज भी लोग नही भूले है। जिसकी जांच और कार्यवाही आज तक नही हुई। आखिर कौन थे वो जो नाम ले ले कर हमारे काँग्रेस के नेताओ पर गोलियां दागे थे। आख़री किसके इसारे में चली थी गोलियां। आज नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता सरकारी एंजेंसियो को अपने इशारे पर चला रहे है। वो इस नक्सल हमले की जांच एन आई ए और अन्य एजेंसियों से निष्पक्ष जांच क्यो नही करवा रहे है । शाहिद नेताओ और जवानों के परिवारों को न्याय क्यो नही दिलाती है। यह कहते हुए उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे निगम मण्डल सदस्य सतीस अग्रवाल,प्रदेश प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा,सिंधी एकेडमी बोर्ड के सदस्य रोशन हबलानी,वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण यदु,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष प्रमिला साहू,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनली गुप्ता,जिला महामंत्री अशोक तिवाड़ी,सचिन शर्मा,नगरपालीला उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा,वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन केशरवानी,सभापति, सीरीज जांगड़े,सभापति,रोहित साहू,पार्षद नेम तिवारी,पूर्व पार्षद नानू सोनी,जिला सचिव राजेन्द्र वर्मा, जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी,जिला,पवन यदु,जिला संयुक्ता सचिव नवीन बक्स,संयुक्त सचिव अयूब भाटिया,शहर प्रभारी महामंत्री प्रशांत गांधी,युवका विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद,पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र अहिरवार,एल्डर मैन मुकेश साहू,एल्डरमैन कुमार बाई,संतोष दाऊ,राजेश चूटे,भुवन सिंह ठाकुर, सत्यजीत शेंडे, महेंद्र सेन,उर्मिला साहू,मनोज तिवारी,सतीश ग्रन्द्रे,मुनीन्द्र साहू,सुरेश अग्रवाल,दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास,ज्योयी जांगड़े,हेमंत ध्रुव,मदन ठाकुर,निर्मला कोशले, गिरिराज चावड़ा,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।